UP में इंटरनेट-मोबाइल में लखनऊ की महिलाएं टॉप पर, बैंक खाते में पिछड़ीं; जानिए कौन सा जिला बना नंबर-1?

Updated:
विज्ञापन

इंटरनेट और मोबाइल इस्तेमाल में आगे लखनऊ की महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनऊ की महिलाओं ने इंटरनेट और मोबाइल के इस्तेमाल में प्रदेश में अपनी खास पहचान बनाई है. लेकिन, बैंक खाते के उपयोग में राजधानी पिछड़ गई है. जानिए क्या है पूरी कहानी और कौन सा जिला अव्वल है.

विज्ञापन

UP News: राजधानी की महिलाओं के हाथ में स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच तेजी से बढ़ी है. पांच साल में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का आंकड़ा करीब 34 प्रतिशत अंक बढ़ गया. मोबाइल के इस्तेमाल में भी लखनऊ प्रदेश के औसत से आगे है. लेकिन बैंक खाते के इस्तेमाल की बात आती है, तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है. यहां की महिलाएं इस मामले में प्रदेश में 52वें स्थान पर हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैंक खाते के इस्तेमाल में लखनऊ से आगे अंबेडकरनगर है.

विज्ञापन

इंटरनेट के इस्तेमाल में छठे स्थान पर लखनऊ

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) के मुताबिक, लखनऊ में 15 से 49 वर्ष की 79.9 फीसदी महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर चुकी हैं. एनएफएचएस-5 में यह आंकड़ा 45.7 फीसदी था. यानी पांच साल में 34.2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का औसत 70 फीसदी है. इस लिहाज से लखनऊ 9.9 प्रतिशत अंक आगे है और प्रदेश में छठे स्थान पर है.

मोबाइल इस्तेमाल में भी राजधानी आगे

लखनऊ की 66.7 फीसदी महिलाओं के पास अपना मोबाइल फोन है और वे उसका खुद इस्तेमाल करती हैं. पांच साल पहले यह आंकड़ा 57.7 फीसदी था. इस तरह नौ प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है. प्रदेश का औसत 56.4 फीसदी है. यानी लखनऊ की स्थिति राज्य के औसत से 10.3 प्रतिशत अंक बेहतर है. मोबाइल के मामले में लखनऊ प्रदेश में पांचवें स्थान पर है. गाजियाबाद 72.6 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है, जबकि खीरी 36.4 फीसदी के साथ सबसे पीछे है.

बैंक खाते में अंबेडकरनगर ने छोड़ा पीछे

बैंक या बचत खाते का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के मामले में लखनऊ की रफ्तार इंटरनेट और मोबाइल जैसी नहीं है. यहां 81.6 फीसदी महिलाएं अपना बैंक या बचत खाता इस्तेमाल करती हैं. एनएफएचएस-5 में यह आंकड़ा 73.7 फीसदी था. पांच साल में 7.9 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है. इसके बावजूद लखनऊ प्रदेश के 83.5 फीसदी औसत से 1.9 प्रतिशत अंक पीछे है और 52वें स्थान पर है. अंबेडकरनगर 91.6 फीसदी के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि बलरामपुर 75.4 फीसदी के साथ अंतिम स्थान पर है.

योजनाओं से बढ़ा बैंक खातों का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. पवन मिश्रा के अनुसार, पिछड़े जिलों में महिलाओं के बैंक खाते के इस्तेमाल में सरकारी योजनाओं की भूमिका भी अहम हो सकती है. योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक खाता जरूरी होने से महिलाओं के खाते खुल रहे हैं और उनका इस्तेमाल भी बढ़ रहा है. इसी वजह से अंबेडकरनगर जैसे जिले बैंक खाते के इस्तेमाल में आगे दिखाई देते हैं.

Also Read: UP LPG New Rule: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा सब्सिडी का नियम, यूपी के इन ग्राहकों को करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola