पटना में 22 जून से इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम कुंदन कुमार ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन

पटना में स्कूल बंद (सांकेतिक फोटो)

Patna School Closed: पटना में भीषण गर्मी और लू के कारण जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की एजुकेशनल एक्टिविटी बंद कर दी हैं. यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा.

विज्ञापन

Patna School Closed: पटना में तेज गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. पटना के डीएम कुंदन कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा. डीएम के आदेश में बताया गया है कि पटना जिले में कक्षा 8वीं तक के बच्चों की पढ़ाई 22 जून से 27 जून तक बंद रहेगी. इस दौरान सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं नहीं चलेंगी. प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
आदेश की कॉपी

बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया गया फैसला

जिला प्रशासन ने कहा कि दोपहर की तेज धूप, भीषण गर्मी और बढ़े तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. इसी आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को गर्मी और लू से बचाना है.

डीएम कुंदन कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश जारी किया है. सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि बंद की अवधि में होने वाली पढ़ाई, परीक्षा या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को आगे के लिए री-शेड्यूल करें. स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करना होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारियों को पालन कराने की जिम्मेदारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, सभी अनुमंडल दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासन ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन