दरधा नदी पुल पर टूटा ट्रैक्टर का गुल्ला, जाम

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सोमवार की दोपहर बाद दरधा नदी पुल पर कूड़ा- कचरा लदा नगर पर्षद के एक ट्रैक्टर का गुल्ला टूट जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुल पर जाम लगने की वजह से पूरे शहर का यातायात बाधित हो गया. पुल की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सोमवार की दोपहर बाद दरधा नदी पुल पर कूड़ा- कचरा लदा नगर पर्षद के एक ट्रैक्टर का गुल्ला टूट जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुल पर जाम लगने की वजह से पूरे शहर का यातायात बाधित हो गया. पुल की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्थानीय प्रशासन द्वारा अथक प्रयास के बाद गुल्ला टूटे ट्रैक्टर को दरधा पुल से हटाया गया.

इसके बाद वाहनों का परिचालन आरंभ हुआ. सोमवार की दोपहर बाद अरवल मोड़ के इलाके से कूड़ा लेकर नप का एक ट्रैक्टर घोसी मोड़ के समीप बने डंपिंग जोन में कूड़ा गिराने जा रहा था. जैसे ही ट्रैक्टर दरधा नदी पुल में प्रवेश किया ट्रैक्टर के पिछले चक्के का गुल्ला टूट गया, जिससे ट्रैक्टर को आगे नहीं बढ़ पाया. पुल पर ट्रैक्टर खराब होने से यातायात प्रभावित हो गया. पुल की दोनों तरफ तैनात ट्रैफिक के जवान यातायात को सुगम बनाने में प्रयासरत रहे.

ट्रैफिक जवानों द्वारा किसी तरह से वन वे ट्रैफिक कर कुछ गाड़ियों को निकालने का प्रयास कराया जा रहा था. लेकिन वाहनचालकों में आगे निकलने की मची होड़ के कारण पुल पूरी तरह से जाम हो गया. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद पुल से ट्रैक्टर को हटाया गया, जिसके बाद यातायात आरंभ हुआ. इस बीच पुल की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही तथा जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते रहे.

अमन सेतु भी रहा जाम : दरधा पुल के समीप पैदल यात्रियों को आने- जाने के लिए अमन सेतु का निर्माण कराया गया था. दरधा पुल जाम रहने के कारण बाइक सवारों द्वारा अमन सेतु से ही दरधा नदी पार करने का प्रयास किया जाने लगा. अमन सेतु की चौड़ाई काफी कम रहने के कारण तथा दोनों तरफ से बाइक निकालने का प्रयास किये जाने के कारण अमन सेतु भी जाम हो गया़
जिससे पैदल यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. पैदल यात्री विशेष कर महिलाएं बाइक सवारों को कोसते दिखीं. उनका कहना था कि अमन सेतु पैदल यात्रियों के लिए बना है, तो फिर इससे बाइक सवार बाइक से कैसे गुजर रहे हैं. आखिर प्रशासन ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई क्यों नही करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन