घर-घर नल का जल योजना का किया गया शिलान्यास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : जिले की सेवनन पंचायत के वार्ड नंबर 13 महादलित टोला में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत घर-घर नल का जल पहुंचाने हेतु पानी टंकी का शिलान्यास किया गया. मुखिया रीता देवी की उपस्थिति में बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी व सीओ सुनील कुमार साह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बताते चलें कि हरेक […]
विज्ञापन
जहानाबाद : जिले की सेवनन पंचायत के वार्ड नंबर 13 महादलित टोला में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत घर-घर नल का जल पहुंचाने हेतु पानी टंकी का शिलान्यास किया गया. मुखिया रीता देवी की उपस्थिति में बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी व सीओ सुनील कुमार साह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
बताते चलें कि हरेक पंचायत में महादलित व पिछड़े वार्ड को प्रमुखता के तौर पर सात निश्चय योजना से जोड़ सबसे पहले विकास की रोशनी पहुंचानी है. इस दिशा निर्देश के आलोक में जिले भर में डीएम के निर्देश पर कई जगहों पर घर-घर नल का जल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










