सब्जियों के भाव में 50 फीसदी की गिरावट
जहानाबाद नगर : सरकार द्वारा आठ नवंबर की रात नोटबंदी की घोषणा की गयी थी. नोटबंदी के बाद बाजार में कैश की कमी के कारण सब्जियों के थोक एवं खुदरा भाव में काफी गिरावट आयी है. अब हरी सब्जियां गरीबों की थाली में भी पहुंचने लगी है. सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद सब्जियों के भाव […]
जहानाबाद नगर : सरकार द्वारा आठ नवंबर की रात नोटबंदी की घोषणा की गयी थी. नोटबंदी के बाद बाजार में कैश की कमी के कारण सब्जियों के थोक एवं खुदरा भाव में काफी गिरावट आयी है. अब हरी सब्जियां गरीबों की थाली में भी पहुंचने लगी है. सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद सब्जियों के भाव में एक तिहाई की कमी आने से अब लोग जम कर सब्जी की खरीदारी कर रहे हैं. कल तक जिनके घरों में सब्जियां सीमित मात्रा में पकती थी उनके घरों में भी अब अलग-अलग सब्जियां पकने लगी है.
नोटबंदी के बाद कैश की कमी से सब्जियों के भाव में आयी गिरावट ने सब्जियों को गरीबों की पहुंच तक ला दिया है. नोटबंदी से पूर्व जहां सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे वहीं अब उनके भाव आधे से अधिक कम हो गये हैं. ऐसे में अब सब्जियां हर किसी के पहुंच के अंदर आ गयी है. और लोग हरी सब्जी का जम कर उपयोग भी कर रहे हैं. कीमतों में कमी आने से सब्जियों की मांग बढ़ गयी है. नोटबंदी से पूर्व जो लोग हरी सब्जी खरीदने में अपने को सक्षम नहीं मानते थे. वैसे लोग भी अब अलग-अलग सब्जियां खरीदने लगे हैं. जिससे मांग बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










