मामले के निष्पादन में और तेजी लायें : एसपी

Updated:
विज्ञापन

सख्ती . फरार अिभयुक्तों को पकड़ने का िदया िनर्देश जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने जिले के सभी थाना और ओपी के प्रभारियों को विधि व्यवस्था की स्थिति और सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ नये टास्क सौंपे हैं. हत्या, डकैती, बलात्कार और उत्पाद अधिनियम के मामले में अब तक फरार आरोपितों को एक विशेष […]

विज्ञापन

सख्ती . फरार अिभयुक्तों को पकड़ने का िदया िनर्देश

जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने जिले के सभी थाना और ओपी के प्रभारियों को विधि व्यवस्था की स्थिति और सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ नये टास्क सौंपे हैं. हत्या, डकैती, बलात्कार और उत्पाद अधिनियम के मामले में अब तक फरार आरोपितों को एक विशेष अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तार करने का उन्होंने निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें. ताकि ठंड के इस मौसम में और कुहासे का फायदा उठाते हुए अपराधी अपने मनसूबे में सफल न हो सकें. सड़क लूट की संभावित घटनाओं के मद्देनजर सभी थाना और ओपी अध्यक्षों को कहा गया है
कि वे अपने-अपने इलाके में पेट्रोलिंग (गश्ती)को और बढायें. शहर के अलावा ग्रामीण पथों पर वाहन चेकिंग अभियान में फिर से तेजी लाने का एसपी ने निर्देश दिया है. बैठक के बाद उन्होंने उक्त जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि फिर से ओवरलोडिंग की शिकायत मिल रही है. इस पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अफसरों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के एनएच 83 और एनएच 110 पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. शहर में बिना कागजात के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश एसपी ने दिया है .
जनता दरबार में आये 45 मामले : पूर्व में पुलिस अधीक्षक ने जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके से आये लोगों की जनता दरबार में शिकायतें सुनी. करीब 45 मामले जनता दरबार में आये. जिसमें जमीन संबंधित विवाद, पारिवारिक विवाद, मुकदमों से संबंधित मामले लेकर लोग एसपी को फरियाद सुनाने आये थे. एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी और जनता दरबार में मौजूद मामलों से संबंधित थाने और ओपी के प्रभारियों को इसका तुरंत निबटारा करने का निर्देश दिया. बैठक में एएसपी, एसडीपीओ, सभी इंस्पेक्टर, सर्किल इंस्पेक्टर, सभी थाना और ओपी के अध्यक्ष उपस्थित थे.
जनता दरबार के बाद बैठक में पुलिस अफसरों को सौंपे गये नये टास्क
45 फरियादियों ने सुनायी समस्याएं, ऑन स्पॉट निष्पादित किये गये कई मामले
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन