रुपया जमा करने को लेकर बैंक में हुई भीड़
रतनी : प्रखंड क्षेत्र में आज रुपया जमा व निकासी करने को लेकर बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी. सरकार द्वारा पांच सौ एवं एक हजार के नोट पर वैन लगाने के बाद आज बैंक में रुपया जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भारतीय स्टेट बैंक शकुराबाद, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शकुराबाद, पंजाब […]
रतनी : प्रखंड क्षेत्र में आज रुपया जमा व निकासी करने को लेकर बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी. सरकार द्वारा पांच सौ एवं एक हजार के नोट पर वैन लगाने के बाद आज बैंक में रुपया जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भारतीय स्टेट बैंक शकुराबाद, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शकुराबाद, पंजाब नेशनल बैंक रतनी एवं नोआवां तथा यूनियन बैंक नोआवां में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लेकिन कई ग्राहकों को रुपया नहीं मिला. फलत: वे निराश लौट गये. हुलासगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरकार द्वारा एक हजार एवं पांच सौ के नोट पर वैन लगाये जाने के बाद आज बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पंजाब नेशनल बैंक हुलासगंज, मुरगांव, सुकियावां में दिन भर भीड़ लगी रही. वहीं इसको लेकर अफरातफरी का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










