मौसम का बदला मिजाज, बढ़ी ठंड
जहानाबाद : जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा. आसमान में धुंध रहने के कारण वातावरण में चारों तरफ कुहरा छाया रहा. मौसम में बदली छाये रहने के कारण धूप नाम मात्र की थी. धूप में पूरे दिन कड़वाहट नाम की चीज नहीं दिखी. दिन के एक बजे के बाद से ही आसमान […]
जहानाबाद : जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा. आसमान में धुंध रहने के कारण वातावरण में चारों तरफ कुहरा छाया रहा. मौसम में बदली छाये रहने के कारण धूप नाम मात्र की थी. धूप में पूरे दिन कड़वाहट नाम की चीज नहीं दिखी. दिन के एक बजे के बाद से ही आसमान में बादल छाये रहने के कारण शाम का नजारा दिख रहा था. तापमान में एकाएक गिरावट होने के कारण आमलोगों को इस वर्ष की पहली ठंड का एहसास होना शुरू हो गया. वातावरण में ठंडी हवा चलने के कारण आमलोगों ने ऊनी व गरम कपड़े निकाल पहनना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










