ट्रैक्टर व टेंपो की टक्कर में तीन लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद (नगर) : जहानाबाद घोसी मुख्य मार्ग पर भेलावार ओपी क्षेत्र के दक्षिणी गांव के समीप ट्रैक्टर व टेंपो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे विशेष इलाज […]
विज्ञापन
जहानाबाद (नगर) : जहानाबाद घोसी मुख्य मार्ग पर भेलावार ओपी क्षेत्र के दक्षिणी गांव के समीप ट्रैक्टर व टेंपो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए पटना भेज दिया गया.
घायलों में काको थाना क्षेत्र के काजीसराय निवासी मो चुन्नू (30 वर्ष),सुरेंद्र साव (45 वर्ष), संतोष चौधरी (21 वर्ष) शामिल हैं. बताया जाता है कि तीनों टेंपो से रात्रि करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से अपने घर काजीसराय जा रहे थे.रास्ते में दक्षिणी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










