हर घर बिजली पहुंचाने के लिए संकल्पित है विभाग

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए संकल्पित बिजली विभाग का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय बिजली कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद तथा अनुमंडल पदाधिकारी डाॅक्टर नवल किशोर चौधरी ने संयुक्त रूप से की. इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि जिले में […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए संकल्पित बिजली विभाग का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय बिजली कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद तथा अनुमंडल पदाधिकारी डाॅक्टर नवल किशोर चौधरी ने संयुक्त रूप से की.

इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि जिले में नियमित बिजली आपूर्ति के लिए हमेशा संकल्पित रहने वाला इस विभाग की जिम्मेवारी काफी बड़ा है. सरकार के सात निश्चयों के तहत हर घर में बिजली पहुंचाना है. ऐसे में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेवारी काफी बढ़ गयी है. जिले के सभी गांव व टोला रोशन हो तथा लोगों को निर्बाध बिजली मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा लोगों को नियमित एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का अथक प्रयास किया जा रहा है. अब लोगों का बिजली आने का नहीं बल्कि कटने का इंतजार रहता है. ग्रामीण इलाके में भी नियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है. जिससे विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है.

इस अवसर पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर घर में बिजली होगी यही सोच के साथ विभाग काम कर रहा है. पिछले दिनों वैसे घरों का सर्वें कराया गया है जिन घरों में बिजली नहीं है. इन सभी घरों में बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ताओं का बिजली बिल से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा मिल गया है. अब ऑन स्पॉट बिजली बिल बनाया जा रहा है. इस अवसर पर एसडीओ नीरज कुमार के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन