ट्रक ने मां -बेटे को रौंदा,मां की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसा. शहर के बस स्टैंड के समीप हुई घटना, एकंगरसराय की ओर से आ रही थी बस पुत्र गंभीर रूप से घायल जहानाबाद सदर : एकंगरसराय पथ पर शहर के बस स्टैंड के समीप एकंगरसराय की ओर से आ रहे एक ट्रक ने मां बेटे को रौंद दिया, जिसमें मां की मौत हो गयी तथा […]

विज्ञापन

हादसा. शहर के बस स्टैंड के समीप हुई घटना, एकंगरसराय की ओर से आ रही थी बस

पुत्र गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद सदर : एकंगरसराय पथ पर शहर के बस स्टैंड के समीप एकंगरसराय की ओर से आ रहे एक ट्रक ने मां बेटे को रौंद दिया, जिसमें मां की मौत हो गयी तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के कोली की रहने वाली 32 वर्षीया रिंकु देवी अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ अपने मायके भगवानगंज आयी हुई थी. आज मां-बेटा जहानाबाद में बाजार खरीदारी करने आये थे. बाजार से खरीदारी करने के बाद बस स्टैंड में मायके जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थी .
तभी बस स्टैंड के समीप ट्रक ने मां बेटे को रौंद दिया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने रिंकु देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल आयुष कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जिसका नंबर बीआर 01जी 7726 है. जब्त कर लिया. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
सदर अस्पताल में भरती मृत महिला का पुत्र.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन