शहीदों का बलिदान खाली नहीं जायेगा : अभाविप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल अभाविप के कार्यकर्ता. जहानाबाद (नगर) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा उड़ी में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कैंडल मार्च अांबेडकर चौक से प्रारंभ होकर कारगिल चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर […]
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल अभाविप के कार्यकर्ता.
जहानाबाद (नगर) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा उड़ी में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कैंडल मार्च अांबेडकर चौक से प्रारंभ होकर कारगिल चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक मुचकुंद तिवारी ने कहा कि मां भारती के वीर सपूतों का बलिदान खाली नहीं जायेगा. पाकिस्तान ने सो रहे जवानों के ऊपर जो कायराना हमला किया है उसका बदला जरूर लिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रधानमंत्री से त्वरित कार्रवाई करने की मांग करता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी सीमा पर अपनी जान न्योछावर करने को तैयार हैं. इस अवसर पर नगर मंत्री मनीष केसरी द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.
श्रद्धांजलि सभा में जिले के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पूर्व कैंडल मार्च में आतंकवाद हाय-हाय का नारा लगता रहा. कार्यक्रम में पंकज धीर, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, टिंकू कुमार, विट्टु तिवारी, हेमंत कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










