वरीय नागरिकों को संरक्षित करता है कानून
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विधिक जागरूकता िशविर को संबोिधत करते अिधवक्ता. विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रताड़ित होने पर वरीय नागरिक लें कानून का सहारा जहानाबाद : जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं विधिक जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. वरीय नागरिक के अधिकार विषय पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर की […]
विज्ञापन
विधिक जागरूकता िशविर को संबोिधत करते अिधवक्ता.
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
प्रताड़ित होने पर वरीय नागरिक लें कानून का सहारा
जहानाबाद : जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं विधिक जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. वरीय नागरिक के अधिकार विषय पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर की अध्यक्षता चेयरमैन सत्येंद्र कुमार ने की. वरीय नागरिकों के अधिकार विषय पर शिविर को अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने विस्तार से कानून की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कानून वरीय नागरिकों को कानूनी तौर पर प्रावधान के तहत संरक्षित करता है. आप अपने परिवार के सदस्य, बच्चा, वयस्क से परेशान हैं या फिर किसी भी जगह पर यदि कोई व्यक्ति से आप अपने को प्रताड़ित महसूस करते हैं, तो कानून की शरण में जाकर गुहार लगाएं. कानून आपको सुरक्षा प्रदान करेगा.
उन्होंने वरीय नागरिकों के अधिकार से संबंधित सभी कानूनी पहलू पर विस्तार से चर्चा की. अध्यक्ष प्रो सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कानून हर हाल में वरीय नागरिकों की हिफाजत करता है और निकट भविष्य में करेगा. उन्होंने सलाह के तौर पर कहा कि हम वरीय नागरिक को परिवार में आपसी सामंजस्य स्थापित कर जीवन यापन करना चाहिए. उन्होंने बच्चों द्वारा छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करने की बात कही. आयोजन में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विश्वनाथ प्रसाद, जिला विधिक जागरूकता समिति के पैनल अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, वीएलवी अरुण कुमार, अंबिका शर्मा, राजाराम शर्मा, रामाधार सिंह, परशुराम शर्मा, बैद्यनाथ शर्मा, रामवरण शर्मा, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










