सिंगल विंडो ऑपरेटर प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम से संबंधित मल्टी परपस असिस्टेंट एवं सिंगल विंडो ऑपरेटर का प्रशिक्षण आरंभ हुआ. गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित जिला कंप्यूटर केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि सरकार के सात निश्चयों के तहत बैंकों से जोड़ कर […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम से संबंधित मल्टी परपस असिस्टेंट एवं सिंगल विंडो ऑपरेटर का प्रशिक्षण आरंभ हुआ. गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित जिला कंप्यूटर केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि सरकार के सात निश्चयों के तहत बैंकों से जोड़ कर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण सुनिश्चित कराना है. इस योजना के तहत विद्यार्थियों को बिना किसी गारंटर के चार लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो सके.

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिहार के निवासी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उच्च शिक्षा हेतु ऋण के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. यह योजना वित्तीय वर्ष 2016-17 से प्रारंभ होगी. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में पांच लाख विद्यार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने की योजना बनायी है. उन्होंने बताया कि शिक्षा ऋण के लिए विद्यार्थी जिस जिले का निवासी हैं, उस जिले में अवस्थित जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पर संपर्क कर शिक्षा ऋण हेतु आवेदन प्राप्त कर सकते हैं. विद्यार्थी के पास अगर आधार संख्या है, तो उसका उल्लेख आवेदन पत्र में करना है. यदि आधार नंबर नहीं है,

तो जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पर ही विद्यार्थी का आधार कार्ड भी बनाया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही छात्रों से आवेदन कैसे प्राप्त करना है, इस संबंध में बताया गया. प्रशिक्षण में डीपीओ लेखा शाखा रणविजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद, जिला सूचना केंद्र के शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन