प्राचार्य पर नजराना मांगने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : गिरिजा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित नियोजित दो शिक्षकों प्रशांत कुमार व सतीश कुमार ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विभागीय आदेश के बाद भी बीते चार माह से वेतन भुगतान नहीं किये जाने का आरोप लगाया है. दोनों शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी , शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, मसौढ़ी एसडीओ […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : गिरिजा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित नियोजित दो शिक्षकों प्रशांत कुमार व सतीश कुमार ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विभागीय आदेश के बाद भी बीते चार माह से वेतन भुगतान नहीं किये जाने का आरोप लगाया है. दोनों शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी , शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव,

मसौढ़ी एसडीओ व नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर उनसे न्याय की गुहार लगायी है. दोनों शिक्षकों का आरोप है कि बीते नौ माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया . प्रभारी एचएम लक्ष्मीकांत ने बताया कि दोनों शिक्षक पूर्व में निलंबित हो चुके हैं, बीते दिनों उन दोनों शिक्षकों ने अपना एरियर बनाने का झांसा देकर उनसे सर्विस बुक ले लिया और कहने लगे कि उस पर उनके निलंबन का जिक्र न किया जाये.

सर्विस बुक के बगैर उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन