बाजार पर दिखा बारिश का असर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में थी कम भीड़ दैनिक यात्रियों के साथ साथ स्कूली बच्चों की हुई फजीहत जहानाबाद : जिले में सोमवार की शाम से रूक रूककर हो रहे बारिश से एक तरफ खेतों में लगे धान की फसल को काफी लाभ पहुंचा है वही दूसरे तरफ बारिश का आंशिक असर आम लोगों […]
विज्ञापन
अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में थी कम भीड़
दैनिक यात्रियों के साथ साथ स्कूली बच्चों की हुई फजीहत
जहानाबाद : जिले में सोमवार की शाम से रूक रूककर हो रहे बारिश से एक तरफ खेतों में लगे धान की फसल को काफी लाभ पहुंचा है वही दूसरे तरफ बारिश का आंशिक असर आम लोगों के दिनचर्या पर देखा गया. बारिश के कारण लोग पूरे दिन घर में दुबके रहने को मजबूर दिखे. बिती रात से ही हो रही मूसलधार बारिश के वजह से आम लोग घर से नही निकल पा रहे थे. मंगलवार की दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश बंद हुआ. लेकिन एक घंटा के बाद आसमान से बुंदाबांदी फिर शुरू हो गयी. रूक रूककर हो रही बारिश से लोग घर से निकलना मुनासिब नही समझ रहे थे.
उन्हें घर से निकलने पर भींग जाने का डर सता रहा था.
दैनिक यात्रियों को हुई फजिहत :बारिश के वजह से जहानाबाद – पटना – गया सहित विभिन्न जगहों पर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के वजह से खासकर नौकरी पेशे वाले कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के वजह से वाहन पकड़ने के लिए उन्हें घर से नियत समय से पहले निकलना पड़ा. लगातार हो रहे बारिश के कारण लोगों को छतरी एवं बरसाती का सहारा ले बारिश का सामना करते देखे गये.
स्कूलो में बच्चों की उपस्थिति रही कम :बारिश से मंगलवार को स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई. उन्हें घर से निकलते ही बारिश का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के बजह से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और दिनो के अपेक्षा कम देखा गया. स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रहने से उनके पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ा. बारिश के बजह से सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में दोपहर बाद से ही शिक्षक शिक्षिकायें स्कूल से रवाना होते देखे गये.
बाजारों में दिखा कम भीड़-भाड़ :
बारिश का असर बाजारों में भी देखने को मिला. मंगलवार को सिधे तौर पे और दिनों की अपेक्षा बाजार में कम भीड़ भाड़ दिखा. बारिश होते ही बाजारों में सड़कों से भीड़ गायब हो जा रही थी. बाजार में उपभोक्ताओं की संख्या कम रहने से शहर से लेकर ग्रामीण बाजार पर भी सिधे तौर पे इसका असर दिखा. जहानाबाद मुख्य बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्र के मखदुमपुर, टेहटा, बंधुगंज, काको, घोसी, हुलासगंज, शकुराबाद, रतनी सहित कई ग्रामीण इलाके के बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










