मुखिया व उसके पति पर मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी सुभाष कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल भरती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसने मथुरा गांव की मुखिया मंजू देवी, उसके पति जीवस सिंह और उसके पुत्र प्रवीण कुमार पर आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में उनके विरोध में प्रचार-प्रसार किया था. […]

विज्ञापन

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी सुभाष कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल भरती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसने मथुरा गांव की मुखिया मंजू देवी, उसके पति जीवस सिंह और उसके पुत्र प्रवीण कुमार पर आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में उनके विरोध में प्रचार-प्रसार किया था.

इसको लेकर शनिवार की शाम मुखिया, उनके पति एवं उसका लड़का मेरे घर मे घुस कर मेरे साथ मारपीट की. वहां बचाने आयी मेरी पत्नी अर्चना देवी के साथ भी मारपीट की गयी. उसके गले से सोने की चेन छीन ली. उधर मुखिया के पति जीवस ने घायल के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि दो सगे भाइयों के बीच का विवाद बताते हुए कहा कि सुभाष कुमार को अपने भाई को एक लाख 15 हजार रुपये देने थे,
जिसके लिए पंचायती भी हुई थी. इसके बाद उसने अपने भाई को एक लाख ही दिये थे. वहीं, 15 हजार नहीं देने पर उसके भाई ने पंचायत से शिकायत की, जिसके बाद सुभाष कुमार ने अपने भाई सहित पंचायत के कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन