पिकअप ने रेलवे फाटक में मारी टक्कर, हादसा टला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क जाम से लोगों को हुई परेशानी जहानाबाद : जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के समीप रविवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यह तो गनीमत थी कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी. वरना बड़ी घटना हो सकती थी. हुआ यह कि पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट से एक ट्रेन गुजरने […]
विज्ञापन
सड़क जाम से लोगों को हुई परेशानी
जहानाबाद : जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के समीप रविवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यह तो गनीमत थी कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी. वरना बड़ी घटना हो सकती थी.
हुआ यह कि पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट से एक ट्रेन गुजरने वाली थी इस कारण रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद था.
अचानक तेज रफ्तार में आयी एक पिकअप वैन ने रेलवे गुमटी में जोरदार टक्कर मारा, जिससे रेलवे का फाटक टूट गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उस वक्त ट्रेन कोर्ट हॉल्ट पर नहीं पहुंची थी.
वरना बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना पाकर जहानाबाद रेल थाने की पुलिस वहां पहुंची.
पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. मौका पाकर चालक वहां से फरार हो गया है. इस घटना से रेलवे क्राॅसिंग के समीप एनएच 83 पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क पर जाम लग जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. क्षतिग्रस्त रेल फाटक को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










