बाइक से सादे लिबास में पुलिस कर रही शहर की निगरानी
जहानाबाद : शहरी क्षेत्र में चोर-उचक्कों एवं वाइक चोरों पर नकेल कसने के लिए एसपी आदित्य कुमार ने नगर थाने की पुलिस को जीप छोड़ बाइक से सादे लिबास में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है. गुरुवार से अभियान की शुरुआत की गयी है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर व एएसआई स्तर के […]
जहानाबाद : शहरी क्षेत्र में चोर-उचक्कों एवं वाइक चोरों पर नकेल कसने के लिए एसपी आदित्य कुमार ने नगर थाने की पुलिस को जीप छोड़ बाइक से सादे लिबास में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है. गुरुवार से अभियान की शुरुआत की गयी है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर व एएसआई स्तर के पुलिस अफसरों को इस विशेष अभियान में लगाया गया है, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त हो और वे पकड़े जायें.
साथ ही वैसे असामाजिक तत्वों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गयी है, जिससे शहर की विधि व्यवस्था भंग हो रही है. 24 घंटे का एस ड्राइव भी चलाया गया. जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने, फरार अभियुक्तों को पकड़ने एवं विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर बुधवार की रात चलाये गये एस ड्राइव में 41 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










