निगरानी अनुश्रवण समिति की बैठक में उठा मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता पखवारे में दिया साफ-सफाई का संदेश सहजानंद महाविद्यालय में कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक जहानाबाद नगर : स्थानीय स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस द्वारा स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया. स्वच्छता पखवारा के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी. पखवारा के अंतिम दिन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य […]

विज्ञापन

स्वच्छता पखवारे में दिया साफ-सफाई का संदेश

सहजानंद महाविद्यालय में कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक
जहानाबाद नगर : स्थानीय स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस द्वारा स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया. स्वच्छता पखवारा के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी. पखवारा के अंतिम दिन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. दिनेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक हुयी. बैठक में उन्होंने एनएसएस द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि हम सभी को इस कार्यक्रम से सीख लेनी चाहिए. अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए. साफ-सफाई से मन ही नहीं तन भी सुंदर बनता है.
साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, तािक लोग बीमािरयों से अपना बचाव कर सकें. वहीं पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार ने स्वच्छता को व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि एनएसएस के साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपने घर और मुहल्ले को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करना चाहिए. इस अवसर पर डाॅ. विवेकानंद शर्मा, डाॅ. श्रीनाथ शर्मा, डाॅ. श्याम किशोर शर्मा, प्रो. अखौरी सुशील कुमार, प्रो. कृष्णनंद आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. अंजनी कुमार घोष ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन