दरधा पुल के समीप ट्रैक्टर का गुल्ला टूटा, घंटों रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : पटना-गया मुख्य मार्ग पर शहर के दरधा पुल के समीप दोपहर में बीच सड़क पर बालू लदा ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया. जिसके कारण दरधा पुल के समीप घंटों जाम लगा रहा. ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने के बाद दरधा पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. बाद में मौके […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : पटना-गया मुख्य मार्ग पर शहर के दरधा पुल के समीप दोपहर में बीच सड़क पर बालू लदा ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया. जिसके कारण दरधा पुल के समीप घंटों जाम लगा रहा. ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने के बाद दरधा पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. बाद में मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच कर सड़क को वन वे करा कर वाहनों की आवाजाही शुरू करायी.

लेकिन बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़े रहने की वजह से जाम लगने का सिलसिला थमा नहीं . पुलिस एक ओर से जाम हटा रही थी तो दूसरी ओर पुन: जाम लग जा रहा था. जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम इस कदर लगा था कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. दोपहर बाद जब सड़क पर से ट्रैक्टर हटा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन