शराब के खिलाफ छापेमारी में पांच गिरफ्तार
जहानाबाद : शराब का कारोबार करने एवं नशे का सेवन करनेवाले लोगों को पकड़ने के लिए नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी बभना मुहल्ले के समीप की गयी. इसका नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने किया. रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ […]
जहानाबाद : शराब का कारोबार करने एवं नशे का सेवन करनेवाले लोगों को पकड़ने के लिए नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी बभना मुहल्ले के समीप की गयी. इसका नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने किया. रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बभना के आसपास कहीं से शराब लाकर चोरी-छिपे बिक्री कर रहे हैं और कुछ लोग वहां शराब पीने गये हैं.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गयी. तकरीबन एक किलोमीटर तक खदेड़ कर तीन पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया. उनकी मेडिकल जांच करायी जा रही है. इसके अलावा शनिवार की रात छापेमारी के दौरान शराब का कारोबार करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










