महिला बोगी व ट्रेन की छत पर बैठे 17 यात्री पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर पटना-गया रेलखंड में यात्रा करनेवाले लोगों के विरुद्ध आरपीएफ के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विगत करीब एक माह से चलाये जा रहे अभियान के दौरान 200 से अधिक यात्रियों को अनधिकृत रूप से यात्रा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. रविवार को […]

विज्ञापन

जहानाबाद : रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर पटना-गया रेलखंड में यात्रा करनेवाले लोगों के विरुद्ध आरपीएफ के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विगत करीब एक माह से चलाये जा रहे अभियान के दौरान 200 से अधिक यात्रियों को अनधिकृत रूप से यात्रा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. रविवार को आरपीएफ के द्वारा पीजी रेल लाइन के बेला और जहानाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान गाड़ी संख्या 63248 डाउन पैसेंजर ट्रेन से 12 पुरुष यात्रियों को महिला बोगी में यात्रा करते पकड़ा गया. इसके अलावा पांच वैसे यात्रियों को रेल पुलिस ने हिरासत में लिया, जो ट्रेन की छत और बफर पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे. पकड़े गये सभी 17 यात्रियों को रेलवे कोर्ट पटना भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन