शव को खोजती एसडीआरएफ की टीम.
जहानाबाद : शहर के श्यामघाट सांईं मंदिर के समीप दरधा नदी में शनिवार को डूबे युवक किशोर चौधरी की लाश रविवार की सुबह गुल्लरिया घाट के समीप पुलिस ने बरामद की गयी. मृत युवक रामगढ़ मुहल्ले का निवासी था. वह शौच के लिए नदी के किनारे गया हुआ था. उसी दौरान हुई दुर्घटना में वह […]
जहानाबाद : शहर के श्यामघाट सांईं मंदिर के समीप दरधा नदी में शनिवार को डूबे युवक किशोर चौधरी की लाश रविवार की सुबह गुल्लरिया घाट के समीप पुलिस ने बरामद की गयी. मृत युवक रामगढ़ मुहल्ले का निवासी था. वह शौच के लिए नदी के किनारे गया हुआ था. उसी दौरान हुई दुर्घटना में वह नदी की तेज धार में बह गया था. दिन भर स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तलाश किये जाने के बावजूद लाश नहीं मिली. पटना से आयी एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को सर्च अभियान चलाया, तो युवक की लाश गुल्लरिया घाट सांईं मंदिर के समीप झाड़ी में अटकी हुई मिली. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस संबंध में नगर थाने में सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










