साक्षरता महापरीक्षा में शामिल हुए नवसाक्षर
जहानाबाद नगर : साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित हुआ. महापरीक्षा में करीब 15 हजार नव साक्षर शामिल हुए. जिले के सभी 93 लोक शिक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को लेकर जिले का लक्ष्य 15900 निर्धारित था. निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करीब 15 हजार […]
जहानाबाद नगर : साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित हुआ. महापरीक्षा में करीब 15 हजार नव साक्षर शामिल हुए. जिले के सभी 93 लोक शिक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को लेकर जिले का लक्ष्य 15900 निर्धारित था. निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करीब 15 हजार नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए. महापरीक्षा के अनुश्रवण के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण दल का गठन किया गया था. जिलास्तरिय अनुश्रवण दल में डीपीओ साक्षरता ओम प्रकाश सिंह,मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार, साख्यिकी पर्यवेक्षक ददन कुमार द्विवेदी ने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.
जिला स्तरीय दल द्वारा काको प्रखंड के मनियावां,घोसी प्रखंड के घोसी, हुलासगंज प्रखंड के मुरगांव, मखदुमपुर प्रखंड के धराउत पंचायत लोक शिक्षा केंद्रों के अलावा कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया. वहीं काको प्रखंड में समन्वयक कृष्णदेव प्रसाद,केआरपी जितेन्द्र प्रसाद आदि ने परीक्षा केंद्रों पर घूम-घूम कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया. महापरीक्षा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखा. महिलाएं गोद में बच्चे को लेकर परीक्षा देने पहुंची. सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव धराउत में परीक्षा देने के लिए महिलाओं का हुजुम उमड़ा था. परीक्षा केंद्र पर पूरे दिन मेला जैसा दृश्य उत्पन्न रहा. महापरीक्षा के सफल संचालन के लिए डीपीओ साक्षरता एवं मुख्य कार्यक्रम समन्वयक द्वारा योजना से जुड़े सभी प्रेरकों,टोला सेवकों, शिक्षा स्वयं सेवियों,केआरपी और प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










