रसोइयाें के मानदेय का भुगतान नहीं

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के बिहार राज्य रसोईया कर्मचारी संघ (गोप गुट) लंबे समय से संघर्ष कर रही है. रसोइया के परेशानी को लेकर संघ के अध्यक्ष अंशु कुमारी एवं सचिव ने शनिवार को मिड्डे मिल पदाधिकारी से मिले. इस दौरान उन्होने कहा कि मिड डे मिल पदाधिकारी विद्यालय में कार्यरत रसोईया के विरोधी हैं. नीतीश […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के बिहार राज्य रसोईया कर्मचारी संघ (गोप गुट) लंबे समय से संघर्ष कर रही है. रसोइया के परेशानी को लेकर संघ के अध्यक्ष अंशु कुमारी एवं सचिव ने शनिवार को मिड्डे मिल पदाधिकारी से मिले. इस दौरान उन्होने कहा कि मिड डे मिल पदाधिकारी विद्यालय में कार्यरत रसोईया के विरोधी हैं.

नीतीश सरकार के घोषणा को टांय-टांय फीस्स बताते हुए कहा कि कई रसोईयाें की मौत होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिल रहा है. जबकि राज्य सरकार रसोईया के मौत पर परिजन को चार लाख रुपया देने की घोषणा की थी. संगठन द्वारा अपनी जायज मांगों पर आंदोलन तेज करने की बात दुहराते हुए कहा कि रतनी प्रखंड के रीता बिगहा,घोसी प्रखंड के नौसहरा तथा मखदुमपुर प्रखंड के ककड़िया में विद्यालय रसोईया का मानदेय वर्षो से बकाया है. मानदेय के भुगतान को लेकर पदाधिकारी केवल अाश्वासन दिया करते है. जो न्याय संगत नहीं है. उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार तथा बिहार के नीतीश सरकार पर महिला विरोधी सरकार होने का आरोप लगाया है.
नीतीश सरकार को बताया टांय-टांय फिस
जायज मांगों को लेकर संगठन करेगा अांदोलन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन