आरपीएफ की चेकिंग में फिर पकड़ाये 21 यात्री
जहानाबाद : रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर पटना-गया रेलखंड में यात्रा करनेवालों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है. विगत एक सप्ताह से अनधिकृत रूप से यात्रा करनेवाले लोग पकड़े जा रहे हैं. लेकिन अपनी गलत आदत में सुधार नहीं ला रहे हैं. शनिवार को भी दो पैसेंजर ट्रेनों से 21 यात्री पकड़े गये, […]
जहानाबाद : रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर पटना-गया रेलखंड में यात्रा करनेवालों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है. विगत एक सप्ताह से अनधिकृत रूप से यात्रा करनेवाले लोग पकड़े जा रहे हैं. लेकिन अपनी गलत आदत में सुधार नहीं ला रहे हैं. शनिवार को भी दो पैसेंजर ट्रेनों से 21 यात्री पकड़े गये,
जिसमें 15 वैसे पुरुष यात्री है, जो महिला बोगी में घुस कर यात्रा कर रहे थे. आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि चेकिंग में जहानाबाद स्टेशन पर दो पैसेंटर ट्रेनों से छह वैसे यात्रियों को हिरासत में लिया गया, जो ट्रेन के पायदान एवं छत पर बैठकर यात्रा कर रहा था. हिरासत में लिये गये सभी यात्रियों को रेलवे कोर्ट, पटना भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










