परिभ्रमण से वंचित छात्रों ने आगजनी कर जाम की सड़क

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक के अभाव में समुचित ढंग से नहीं होता है वर्ग संचालित छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं बीडीओ की पहल पर टूटा जाम जहानाबाद : छात्रों को परिभ्रमण से वंचित रखने व छात्रवृति की राशि का वितरण नहीं होने सहित विभिन्न मांग को लेकर जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमैन के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने […]

विज्ञापन

शिक्षक के अभाव में समुचित ढंग से नहीं होता है वर्ग संचालित

छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं

बीडीओ की पहल पर टूटा जाम

जहानाबाद : छात्रों को परिभ्रमण से वंचित रखने व छात्रवृति की राशि का वितरण नहीं होने सहित विभिन्न मांग को लेकर जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमैन के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को वभना-शकुराबाद पथ पर आगजनी कर तीन घंटा सड़क को जाम रखा. घंटों सड़क पर आवागमन बाधित रहने के कारण उक्त मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क जाम रहने के कारण दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी.

जाम में यात्री वाहन के साथ साथ ट्रक, टेंपो सहित कई निजी वाहन घंटों फंसे रहे. जाम की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा. वरीय पदाधिकारी की सूचना पर पहुंचे रतनी बीडीओ मुकेश कुमार ने बच्चों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. सड़क जाम कर रहे छात्रों का कहना था कि विद्यालय प्रभारी विद्यार्थियों के साथ हमेशा भेदभाव बरतते हैं. उच्च विद्यालय में कार्यरत तीन शिक्षक में बारी बारी से दो शिक्षक गायब रहते हैं. ऐसे में एक शिक्षक के सहारे बच्चों का पठन पाठन समुचित ढंग से नहीं हो पाता है. नवम‍् वर्ग के छात्र विक्की, वंटी, छोटू का कहना था कि शिक्षकों के अनुपस्थिति की शिकायत विद्यालय प्रभारी से की जाती है तो वे अनसुना कर देते हैं. शिक्षक के अभाव में अधिकतर बच्चें विद्यालय से बाहर घूमते फिरते रहते हैं.

छात्रों का आरोप था कि अभी तक विद्यालय में छात्रवृति राशि का वितरण नही हो पाया है. जबकि आस पास के अन्य विद्यालय में छात्रवृति की राशि का वितरण पहले ही कर दिया गया है. कई छात्रो द्वारा विद्यालय प्रभारी पर मध्याहन भोजन में घटिया खाना परोसने एवं एमडीएम का चावल बाजार में बेचे जाने की बात कही जा रही थी.

इधर विद्यालय प्रभारी जयराम शर्मा ने सभी आरोप को वेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उच्च विद्यालय में परिभ्रमण का राशि के अभाव रहने के कारण छात्रों को परिभ्रमण पर नही भेजा गया है. वही छात्रवृति राशि का भूगतान छात्र-छात्रा के बैंक पासबुक नही रहने के कारण राशि का भूगतान नही हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन