प्रतिनिधि सम्मान समारोह के लिए आयोजन समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : आगामी 17 जुलाई को सदर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बाजार टाली में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह के सफल संचालन को लेकर विद्यालय में शिक्षकों की एक बैठक हुई तथा संचालन समिति का गठन किया गया . समिति के स्वागत अध्यक्ष राजीव कुमार को मनोनीत […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : आगामी 17 जुलाई को सदर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बाजार टाली में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह के सफल संचालन को लेकर विद्यालय में शिक्षकों की एक बैठक हुई तथा संचालन समिति का गठन किया गया .

समिति के स्वागत अध्यक्ष राजीव कुमार को मनोनीत किया गया .जबकि सत्येंद्र कुमार ,मनोरमा देवी ,संदीप कुमार सिन्हा ,सविता कुमारी ,रूंति कुमारी ,स्वाती प्रिया आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं को सदस्य मनोनीत किया गया . इस सम्मान समारोह में जिप अध्यक्षा आभा रानी ,जिप सदस्य लाला सिंह ,सुनीता कुमारी ,प्रखंड प्रमुख फुलेश्वर रजक ,मुखिया शंकर साव

,अरुण सिंह ,साधु पासवान ,अजय पासवान ,पिंकी देवी ,सुप्रभा कुमारी ,रीता देवी ,सुनीता देवी को सम्मानित किया जायेगा. बैठक का समापन शिक्षक सत्येंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन