शिक्षा के साथ हुनर का प्रशिक्षण भी जरूरी : कृष्णनंदन वर्मा

Updated:
विज्ञापन

काको : हाजी-हकीम महमूद आलम बेलफेयर एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा सिलाई, कटाई, के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करने पहुंचे सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का लोगों ने स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हुनर का प्रशिक्षण प्राप्त करना समय की पुकार है. ताकि बेहतरीन हुनर […]

विज्ञापन

काको : हाजी-हकीम महमूद आलम बेलफेयर एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा सिलाई, कटाई, के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करने पहुंचे सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का लोगों ने स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हुनर का प्रशिक्षण प्राप्त करना समय की पुकार है.

ताकि बेहतरीन हुनर प्राप्त कर हमारी बच्चियां स्वरोजगार कर अपने जीवन को सफल बना सकें. उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष से कहा कि आज के युग में कंप्यूटर की विशेष महत्ता बढ़ गयी है. अत: सिलाई कटाई के साथ-साथ बच्चियों को कंप्यूटर की भी शिक्षा की व्यवस्था की जाये. मंत्री ने पाली जैसे गांव में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराये जाने पर बधाई दी. इसके साथ ही प्रशिक्षण में कामयाब बच्चियां को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया.

इस अवसर पर जदयू युवा मंच के राज्य अध्यक्ष संतोष कुशवाहा वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बब्लू मासूमी, जगदीश प्रसाद कुशवाहा, अरशद काकवी, मो. सदाम हुसैन समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन