डीपीओ ने बुलायी बीइओ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रंजीत पासवान ने सोमवार को जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है. बैठक में निगरानी जांच एवं अन्य लंबित कार्यो से संबंधित चर्चा की जायेगी . बैठक में शामिल होने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रंजीत पासवान ने सोमवार को जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है. बैठक में निगरानी जांच एवं अन्य लंबित कार्यो से संबंधित चर्चा की जायेगी . बैठक में शामिल होने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है

कि वे अपने साथ निगरानी को उपलब्ध कराये गये फोल्डर की प्राप्ति रसीद तथा निगरानी विभाग को शिक्षकों की फोल्डर जमा करने संबंधी सूचना उपलब्ध कराये गये सूची विहित प्रपत्र में लेकर आयेगें . बैठक में बीइओ को वैसे नियोजन ईकाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने को कहा जायेगा

जिनके द्वारा अब तक शिक्षकों का फोल्डर निगरानी जांच के लिए उपलब्ध नहीं करायी गयी है. मालूम हो कि घोसी तथा मखदुमपुर प्रखंड से कई शिक्षकों का फोल्डर अबतक निगरानी को जांच के लिए उपलब्ध नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन