ट्रैक पर मिली महिला की लाश

Updated:
विज्ञापन

आरोप. युवती की मां ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कड़ौना हॉल्ट से उतर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को 22 वर्षीया एक विवाहिता की लाश मिली. महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में था. उसका बायां हाथ रेलवे ट्रैक से गायब था. शरीर पर […]

विज्ञापन
आरोप. युवती की मां ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कड़ौना हॉल्ट से उतर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को 22 वर्षीया एक विवाहिता की लाश मिली. महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में था. उसका बायां हाथ रेलवे ट्रैक से गायब था. शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस वहां पहुंची और महिला का शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया. रेल पुलिस के अनुसार फिलहाल इसे यूडी केस बताया गया है. जबकि सूचना पाकर मृत महिला के परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की. शव की पहचान कड़ौना ओपी क्षेत्र के टून्नी देवी के रूप में की गयी है. वह लोदीपुर गांव की निवासी थी.
मृत युवती की मां मुनी देवी ने अपनी बेटी के शव की पहचान की है. इन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करने के बाद तेज हथियार से काटकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया. पोस्टमार्टम रूम के बाहर कई महिलाएं वहां पहुंचीं. मृतका की मां के अलावा अन्य कई परिजन और उनके सगे संबंधी वहां एकत्र थे. महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था.
एक लाख रुपये दहेज के लिए की गयी हत्या: मृतका टून्नी देवी की मां मुन्नी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दो साल पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी लांजो(पाली) गांव के निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र रामजी यादव के साथ की थी. रामजी यादव की यह दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद टून्नी की शादी रामजी के साथ हुई थी. उस वक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग की गयी थी. उन्होंने यह भी कहा है कि उस वक्त उपहार स्वरूप नकद रुपये और सामान सहित करीब एक लाख की संपत्ति शादी में दिया गया था.
एक साल तक दांपत्य जीवन सुखमय रहा. एक बच्ची भी जन्म ली थी बाद में ससुराल में उसकी बेटी के साथ अत्याचार किया जाने लगा. इसकी सूचना टून्नी अपनी मां एवं परिवार के अन्य सदस्यों को दिया करती थी. बीच-बीच में भागकर वह लोदीपुर और जहानाबाद स्थित अपने संबंधियों के यहां भी चली जाती थी और ससुराल में प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की थी.
शुक्रवार को युवती की मां को सूचना मिली की कड़ौना के समीप रेलवे लाइन पर एक विवाहित युवती की लाश फेंकी हुई है. सूचना पाकर वह वहां पहुंची और अपनी बेटी की लाश की पहचान की. इस सिलसिले में जहानाबाद रेल थाने की पुलिस फिलहाल यूडी केस मानकर मामले की तहकीकात कर रही है. इस संबंध में जहानाबाद रेल थाने में दहेज के िलए प्रतािड़त िकये जाने का मामला दर्ज िकया गया है. िजसमें मृत महिला के पति सास और ससूर को अिभयुक्त बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन