रेलवे पुल में फंसा ट्रक

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : शहर के राजाबाजार रेलवे अंडरपास में शुक्रवार की सुबह एक जेनेरेटर लदा ट्रक फंस गया. इसके कारण जाम लग गया. समस्या बढ़ते देख ट्रकचालक ने जेनेरेटर सेट को पुल के नीचे उतार ही अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकल गया. पुल के नीचे जेनेरेटर रखे होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी […]

विज्ञापन
जहानाबाद (नगर) : शहर के राजाबाजार रेलवे अंडरपास में शुक्रवार की सुबह एक जेनेरेटर लदा ट्रक फंस गया. इसके कारण जाम लग गया. समस्या बढ़ते देख ट्रकचालक ने जेनेरेटर सेट को पुल के नीचे उतार ही अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकल गया. पुल के नीचे जेनेरेटर रखे होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होने लगी तथा जाम लग गया. करीब घंटों परेशानी के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जेनेरेटर सेट को पुल से किनारे किया गया. इसके बाद यातायात सुगम हो सका. शुक्रवार की सुबह दो साउंडलेस जेनेरेटर सेट लदा एक ट्रक रेलवे पुल पार कर रहा था.
इस दौरान जेनेरेटर का ऊपरी हिस्सा पुल में फंस गया. ट्रकचालक द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन ट्रक पुल से बाहर नहीं निकल सका. पुल में ट्रक फंसे होने के कारण वाहनों का परिचालन भी अवरुद्ध हो गया. जाम के कारण हंगामा बढ़ता देख ट्रकचालक द्वारा जेनेरेटर सेट को पुल के नीचे ही उतार दिया गया तथा अपनी गाड़ी को पुल से निकाला. गाड़ी निकाले जाने के उपरांत स्थानीय लोगों के सहयोग से जेनेरेटर सेट को पुल से किनारे किया गया. इसके बाद पुल से वाहनों का परिचालन आरंभ हुआ. इस बीच जाम लगा रहा, जिससे लोग काफी परेशान रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन