गोली लगने से बच्ची की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगीचे में मिली मासूम बच्ची की लाश परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज मोकरी गांव के बगीचे में हुई घटना जहानाबाद : परसबिगहा थानांतर्गत शिवगंज मोकरी गांव के निवासी अनिल पासवान की छह वर्षीया बच्ची अलका कुमारी की गोली लगने से मौत हो गयी. बच्ची की लाश गांव के एक बगीचे से बुधवार को मिली. पुलिस […]
विज्ञापन
बगीचे में मिली मासूम बच्ची की लाश
परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज मोकरी गांव के बगीचे में हुई घटना
जहानाबाद : परसबिगहा थानांतर्गत शिवगंज मोकरी गांव के निवासी अनिल पासवान की छह वर्षीया बच्ची अलका कुमारी की गोली लगने से मौत हो गयी. बच्ची की लाश गांव के एक बगीचे से बुधवार को मिली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. घटना का कारण पता नहीं चला है. थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि किस स्थिति में यह घटना हुई इसकी तहकीकात की जा रही है. प्रथम दृष्टया बताया जाता है कि बागीचे में लोडेड पिस्तौल फेंकी हुई थी.
खेलने के क्रम में किसी बच्चे के द्वारा फायर हो जाने के कारण गोली बच्ची को लग गयी. वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी तहकीकात कर रही है. यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने गोली मार कर बच्ची की हत्या कर दी है. बच्ची के हाथ की चार उंगलियां मुड़ी हुई थीं. इस संबंध में मृत बच्ची के पिता अनिल पासवान कुछ भी बोलने से असमर्थ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










