वार्ता के बाद टेंपोचालकों की हड़ताल टली

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (सदर) : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ की बैठक रविवार को संघ के कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव वीरेंद्र कुमार ने की. बैठक में वीरेंद्र कुमार ने सदस्यों से एसडीओ से भाड़ा वृद्धि को लेकर हुई वार्ता से अवगत कराया तथा कहा कि परिवहन पदाधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण […]

विज्ञापन
जहानाबाद (सदर) : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ की बैठक रविवार को संघ के कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव वीरेंद्र कुमार ने की. बैठक में वीरेंद्र कुमार ने सदस्यों से एसडीओ से भाड़ा वृद्धि को लेकर हुई वार्ता से अवगत कराया तथा कहा कि परिवहन पदाधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण भाड़ा तय नहीं हो सका है.
एसडीओ ने जून के अंतिम सप्ताह तक भाड़ा तय करने की तिथि घोषित करने को कहा है. इस पर एसडीओ के साथ बैठक होने तक हड़ताल टालने को कहा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की. बैठक में संघ के अध्यक्ष निर्भय कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, जीतेंद्र कुमार, मो शहनवाज हुसैन, लोधी यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन