भटकती महिला पहुंची अल्पावासगृह

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : टेहटा बाजार के आसपास भटकती मिली एक महिला को महिला हेल्पलाइन के सहयोग से अल्पावास गृह पहुंचाया गया. महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बतायी जाती है. गुरुवार की शाम इरकी निवासी मंजय कुमार को भटकती हुई मिली थी. उसने महिला को हेल्पलाइन लाया गया, जहां से उसे पूछताछ के बाद अल्पावास गृह […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : टेहटा बाजार के आसपास भटकती मिली एक महिला को महिला हेल्पलाइन के सहयोग से अल्पावास गृह पहुंचाया गया. महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बतायी जाती है. गुरुवार की शाम इरकी निवासी मंजय कुमार को भटकती हुई मिली थी. उसने महिला को हेल्पलाइन लाया गया, जहां से उसे पूछताछ के बाद अल्पावास गृह भेज दिया गया. पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम हेमंती देवी तथा अपने पिता का नाम सुखदेव शर्मा बताया है. वह अपना घर गुहापाकर बता रही थी. महिला का कहना था कि उसकी ससुराल शेरघाटी (गया) में है. महिला हेल्पलाइन ने उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन