व्यापार मेले में उपभोक्ताओं को मिलेगा नया उत्पाद :डीडीसी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नगर भवन में उत्पाद मेले का आयोजन डीडीसी व एसडीएम ने किया मेले का उद्घाटन जहानाबाद (नगर) : नये उत्पाद को बाजार में लाने तथा उत्पादक और उपभोक्ता के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया गया. नगर भवन में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन उपविकास आयुक्त […]
विज्ञापन
नगर भवन में उत्पाद मेले का आयोजन
डीडीसी व एसडीएम ने किया मेले का उद्घाटन
जहानाबाद (नगर) : नये उत्पाद को बाजार में लाने तथा उत्पादक और उपभोक्ता के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया गया. नगर भवन में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद एवं अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने किया. इससे पूर्व मेले का निरीक्षण पदाधिकारी द्वय ने किया. उद्घाटन के उपरांत डीडीसी ने कहा कि इस तरह के मेले में उपभोक्ताओं को नया उत्पाद मिलेगा. ऐसे मेले का आयोजन हर वर्ष किया जाना चाहिए,
ताकि लोगों को भारतीय हुनरबाजों का हुनर देखने का मौका मिले. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी ने मेले को बेहद ही आकर्षित करनेवाला तथा जनोपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि मेले में कई ऐसे उत्पाद मौजूद हैं, जो उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा. राष्ट्रीय व्यापार मेला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित मेला उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर बहादुर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि मेले में मौजूद सभी उत्पादों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी,
जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा कवि निशांत द्वारा किया गया. इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, अशोक राय, प्रमोद सिंह आदि ने मेले के संबंध में जानकारी दी. व्यापार मेले में खादी के विभिन्न आइटम, हैंडलूम से बनी वस्तु, सहारणपुर फर्नीचर, रोटी मेकर, आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में पिकनिक टेबुल, बिना पानी का कूलर, हाथ से चलनेवाली आंटा चक्की आदि उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










