मोदी की सरकार में महंगाई आसमान छू रही : कांग्रेस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोश. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध जहानाबाद : केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल, डीजल और बिना सब्सिडी के रसोइ गैस की कीमत में वृद्धि किये जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अरवल मोड़ के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
विज्ञापन
आक्रोश. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी का विरोध
जहानाबाद : केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल, डीजल और बिना सब्सिडी के रसोइ गैस की कीमत में वृद्धि किये जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अरवल मोड़ के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में रोषपूर्ण नारे लगा रहे थे. जहानाबाद लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
पुतला जलाने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो साल के भीतर नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में जिस तरह से वृद्धि की गयी है उससे आम जनता परेशान है. केंद्र सरकार का यह रवैया जनविरोधी है. अभी हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दाम तो वृद्धि की ही गयी, बिना सब्सिडी के रसोइ गैस पर 21 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. रोष व्यक्त करते हुए नेताओं ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई आसमान छू रही है.
देश की 125 करोड़ जनता को उन्होंने अगर कुछ दिया है तो वह है महंगाई का तोहफा. यह एक ज्वलंत सवाल है जो देश के हर भारतीय के मन में कौंध रहा है. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिनारायण दुबे के अलावा अजय कुमार, रामजी प्रसाद, भूषण कुमार सिंह, सरवर शालिम, अतुल जोशी, पंकज कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चंद्रिका मंडल सहित कई नेता शामिल थे.
उधर, जिला कांग्रेस के महासचिव आबिद मजिद इराकी ने बयान जारी कर कहा है कि एनडीए शासन में गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है. गरीबों की थाली से दाल व सब्जी गायब होते जा रही है. केंद्र सरकार अमीरों को और अमीर बनाने में लगी है. पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ लादा गया है. रसोइ गैस की कीमत बढ़ा कर महिलाओं के घर के बजट को बिगाड़ने की कोशिश की गयी है. उन्होंने मांग की कि मूल्य वृद्धि को केंद्र सरकार वापस ले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










