मगही के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर :मगही विकास मंच जहानाबाद स्थानीय एक विद्यालय के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयेाजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. वीएस लाल ने की तथा संचालन अरविंद कुमार आजोस ने किया. विचार गोष्ठी में मगही के विकास एकजुटता, प्रचार, प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा कार्यक्रम के लिए मासिक बैठक करने […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर :मगही विकास मंच जहानाबाद स्थानीय एक विद्यालय के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयेाजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. वीएस लाल ने की तथा संचालन अरविंद कुमार आजोस ने किया. विचार गोष्ठी में मगही के विकास एकजुटता, प्रचार, प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा कार्यक्रम के लिए मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या तथा साहित्यकार श्रवण कुमार मधुर, सिद्धनाथ शर्मा एवं चंद्रप्रकाश की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया गया. विचार गोष्ठी को मुरारी शरण पांडेय, डाॅ. उमाशंकर सिंह, सुमन सुधाकर, राजेंद्र ,अरविंद कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार, मयंक मौलेश्वर, सागर आनंद ,डाॅ. राजदेव प्रसाद समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन