शिविर के पहले दिन 55 लोगों ने लिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

रतनी : पतंजलि योग समिति जहानाबाद के तत्वावधान में रतनी फरीदपुर प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत सावन बिगहा गांव में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन रामकुंठ सिंह ने दीप जला कर दिया. यह शिविर 17 मई तक चलेगा. शिविर को संबोधित करते हुए योग शिक्षक अजय पांडेय ने कहा कि […]

विज्ञापन
रतनी : पतंजलि योग समिति जहानाबाद के तत्वावधान में रतनी फरीदपुर प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत सावन बिगहा गांव में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन रामकुंठ सिंह ने दीप जला कर दिया. यह शिविर 17 मई तक चलेगा.
शिविर को संबोधित करते हुए योग शिक्षक अजय पांडेय ने कहा कि यह शिविर मानव कल्याण के हित में आयोजित किया जा रहा है. यह नि:शुल्क शिविर है. शिविर के पहले दिन 55 लोगों ने योग प्रशिक्षण में भाग लिया. इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, अन्नत शर्मा, राम विनय शर्मा, अजय सिंह, डब्लू सिंह, झुन्नु राजा, टुनटुन सिंह, शंभु कुमार, बजरंगी सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन