ग्रामीणों व प्रधानाध्यापिका के बीच विवाद का मामला पहुंचा बीइओ के पास

Updated:
विज्ञापन

रतनी : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कखौरा में प्रधानाध्यापक के पुत्र द्वारा बच्चों की पिटाई के बाद ग्रामीणों एवं प्रधानाध्यापिका में नोकझोंक भी हुई. प्रधानाध्यापिका के पुत्र द्वारा स्कूल के बच्चों की पिटाई करने के बाद दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापिका के साथ उलझ गये. बाद में सभी ग्रामीणों ने बच्चों को […]

विज्ञापन
रतनी : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कखौरा में प्रधानाध्यापक के पुत्र द्वारा बच्चों की पिटाई के बाद ग्रामीणों एवं प्रधानाध्यापिका में नोकझोंक भी हुई. प्रधानाध्यापिका के पुत्र द्वारा स्कूल के बच्चों की पिटाई करने के बाद दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापिका के साथ उलझ गये.
बाद में सभी ग्रामीणों ने बच्चों को साथ लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पहुंचे और बीइओ मुजीब अंसारी से मिल कर इसकी शिकायत की. इस बाबत पूछे जाने पर बीइओ मुजीब अंसारी ने बताया कि शिकायत मिली है. इसकी जांच की जा रही है. अगर जांच में मामला सही पाया गया तो प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन