ट्रेन से महुआ जब्त कार्रवाई . शराब कारोबारी नहीं आ रहे बाज

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए एक माह से अधिक समय गुजर गया. शराब की बिक्री बंद होने से स्थितियों में बदलाव आयी, लेकिन शराब के धंधे से जुड़े कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं. झारखंड से ट्रेन के माध्यम से शराब और महुआ लाने का दौर जारी है. इसकी भनक रेल पुलिस को […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए एक माह से अधिक समय गुजर गया. शराब की बिक्री बंद होने से स्थितियों में बदलाव आयी, लेकिन शराब के धंधे से जुड़े कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं. झारखंड से ट्रेन के माध्यम से शराब और महुआ लाने का दौर जारी है. इसकी भनक रेल पुलिस को भी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को त्वरित कार्रवाई की और उन्हें मिल गयी सफलता. झारखंड से आनेवाली हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे से जहानाबाद जीआरपी ने प्लास्टिक के एक बोरे में बंद 40 किलो महुआ जब्त किया.

रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि इस ट्रेन से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और महुआ लाया जा रहा है. सूचना के आलोक में प्रभारी रेल थानाध्यक्ष शकुंतला किस्कु ने थाने के पुलिसकर्मी कुंदन कुमार सहित अन्य बलों के साथ अपराह्न करीब दो बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर चौकसी बढ़ायी. जब ट्रेन रुकी, तो पुलिसकर्मियों ने ट्रेन के डिब्बे की तलाशी लेनी शुरू की. इस स्थिति को कारोबारी पहले से ही भांप गये.

जांच के क्रम में एक डिब्बे में सीट के नीचे प्लास्टिक के बोरे में करीब एक मन महुआ बंद था. जांच कर लेने के बाद रेल पुलिस ने उस बोरे को उसी तरह छोड़ दिया अौर ट्रेन खुल गयी. पुनपुन स्टेशन तक किसी भी व्यक्ति ने उस बोरे पर अपना दावा पेश नहीं किया. तब पुलिस ने उस बोरे को जब्त कर जहानाबाद रेल थाना लाया. उल्लेखनीय है कि हाल ही में दो बार हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से ही 140 पाउच झारखंड निर्मित देसी शराब जब्त की गयी थी. एक महिला कारोबारी की गिरफ्तारी भी हुई थी, जो शहर के मलहचक की रहनेवाली थी. इसके पूर्व धनरूआ निवासी एक व्यक्ति को अवैध महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया था.
हटिया-पटना ट्रेन में रखा था 40 िकलाे महुआ
झारखंड से ट्रेन के माध्यम से शराब और महुआ लाने का दौर है जारी
ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत
मखदुमपुर. थाना क्षेत्र के इक्किल के पास संचालित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से दब कर एक जेसीबी चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चौतार निवासी विनोद राम के पुत्र बुधन राम के रूप में की गयी है. बुधन राम मिट्टी काटने का काम करता था. रविवार की शाम वह ईंट भट्ठा पर खड़ा था. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर बैक कर रहा था कि जेसीबी चालक उसकी चपेट में आ गया तथा उसमें दब कर उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन