दुर्घटना में पांच घायल
जहानाबाद (सदर) : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में परस बिगहा थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ के सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह अपने गांव से जहानाबाद आ रहा था कि रास्ते […]
जहानाबाद (सदर) : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सड़क दुर्घटना में परस बिगहा थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ के सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह अपने गांव से जहानाबाद आ रहा था कि रास्ते में परस बिगहा थाना क्षेत्र के मई हाॅल्ट के समीप टेंपो ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना में काको थाना क्षेत्र के मनियारी निवासी मनीष कुमार एवं कमलकांत, तीसरी घटना में काको थाना क्षेत्र के नोनही निवासी अंजली कुमारी घायल हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना के एक अन्य मामले में पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के बुधेश्वर निवासी भगवनीया देवी घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










