कराटे टीम के खिलाड़ी रांची हुए रवाना
जहानाबाद (नगर) : रांची में कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगता में भाग लेने यूनिवर्सल सोतो कान कराटे बिहार की टीम गुरुवार को रवाना हुई. खिलाड़ियों को जिला कराटे संघ के सचिव अनुशक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव रांची में 30 अप्रैल से एक मई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर […]
जहानाबाद (नगर) : रांची में कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगता में भाग लेने यूनिवर्सल सोतो कान कराटे बिहार की टीम गुरुवार को रवाना हुई. खिलाड़ियों को जिला कराटे संघ के सचिव अनुशक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव रांची में 30 अप्रैल से एक मई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी भाग लेंगे.
रवाना होनेवाले खिलाड़ियों में दीपिका, अमन, किटु, आशीष, उपेंद्र आदि शामिल हैं. संघ के सचिव ने कहा कि बिहार टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए जीत हासिल करेंगे. इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक एवं अन्य खेलप्रेमी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










