काको मंडलकारा में छापेमारी, मोबाइल जब्त
जहानाबाद : जिले के काको प्रखंड मुख्यालय स्थित मंडल कारा में विधि -व्यवस्था के मद्देनजर औचक छापेमारी की गयी. अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक जेल के वार्डों और सेल की तलाशी ली गयी. जिसमें विभिन्न कंपनियों के सिम लगे पांच मोबाइल फोन जब्त किये गये. इस संबंध में प्रभारी काराधीक्षक संजय कुमार ने […]
जहानाबाद : जिले के काको प्रखंड मुख्यालय स्थित मंडल कारा में विधि -व्यवस्था के मद्देनजर औचक छापेमारी की गयी. अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक जेल के वार्डों और सेल की तलाशी ली गयी. जिसमें विभिन्न कंपनियों के सिम लगे पांच मोबाइल फोन जब्त किये गये. इस संबंध में प्रभारी काराधीक्षक संजय कुमार ने काको थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दो मोबाइल फोन उस कैदी के पास से मिला है जो हत्याकांड का आरोपित है.
प्राप्त खबर के अनुसार प्रभारी जेल सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में कक्षपालों ने वार्डों की तलाशी शुरू की. इस दौरान वार्ड संख्या 17 से हत्याकांड के आरोपित तिजु यादव के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किये गये. निरीक्षण के क्रम में ही इसी वार्ड के शौचालय के नजदीक खिड़की पर रखा हुआ मोबाइल फोन जब्त किया गया. वार्ड संख्या 20 के दरवाजे के नजदीक पूर्वी खिड़की पर रखे दो मोबाइल फोन जब्त किये गये. छापेमारी करीब एक घंटे तक चली, जिसके बाद जब्ती सूची बनायी गयी और काको थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










