शहर में एनएच 110 पर बह रहा है नाले का पानी
जहानाबाद : एक तरफ कड़ाके की गरमी पड़ने से नदियां व तालाब सूख रहे हैं. वहीं जिले के राजाबाजार स्थित मुरलीधर हाई स्कूल के समीप सड़क पर फैले नाले का गंदा पानी तालाब का रूप ले लिया है. शहर के एनएच 110 पर बह रहे नाले का गंदा पानी आम जनों के लिए परेशानी का […]
जहानाबाद : एक तरफ कड़ाके की गरमी पड़ने से नदियां व तालाब सूख रहे हैं. वहीं जिले के राजाबाजार स्थित मुरलीधर हाई स्कूल के समीप सड़क पर फैले नाले का गंदा पानी तालाब का रूप ले लिया है. शहर के एनएच 110 पर बह रहे नाले का गंदा पानी आम जनों के लिए परेशानी का सबब बना है. सड़क के किनारे दोनों छोर पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा रहने के कारण आम लोगों को सड़क की चौड़ाई पता लगाना मुश्किल हो जाता है.
ऐसे में अनजान व्यक्ति आये दिन सड़क किनारे गिर कर दुर्घटना के शिकार होते हैं. सड़क पर फैले नाले के गंदा पानी के बहने से खासकर दोपहिया वाहनों को परेशानी होती है. दो पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति व चालक को गंदे पानी के छिंटे का शिकार होना पड़ता है. कीचड़ के छिटे से साफ -सुथरे लिबास क्षण भर में गंदा हो जाता है. गंदे पानी के शिकार व्यक्ति नगर परिषद के पदाधिकारी को कोसने से भी नहीं चूकते हैं .
यात्री नगर परिषद की लापरवाही की दुहाई देते हुए मुख्य सड़क को पार करते हैं. नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले से पानी ओवरफलो होकर सड़क पर फैल जाता है. ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ़ नहीं रहने के कारण आसपास के लोगों को हमेशा संक्रामक बीमारी होने का डर सताते रहता है. सड़क पर फैले नाले के पानी के बीच गुजर रहे बड़े वाहन के पहिया से अक्सर लोगों को कीचड़ व गंदे पानी के छिटे पड़ते है लेकिन आम लोगों की परेशानी नगर परिषद के नजरों से ओझल है. पीएचडी विभाग पानी सप्लाई के लिए लगाये गये नल का पानी भी सड़क पर ही बहता है.
नल के सामने नाले की व्यवस्था नहीं रहने के कारण नल के पानी से सड़क किनारे खुले दुकानों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. गंदे पानी की वजह से ग्राहक दुकान में आने से परहेज करते हैं. ग्राहक के कम पहुंचने से दुकानदारों के रोजी रोटी पर सवालिया निशान लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










