ननौरा में घर जलकर राख, दो पशु जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नारदीगंज : सोमवार को नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में एक घर में आग लगने से अनाज, कपड़े, जेवरात, दरवाजे, रिक्शा समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया. इसमें दो पशु भी जख्मी हो गये. कृष्ण चौधरी के घर में लगी भीषण आग में एक बच्ची भी फंस गयी थी, परंतु ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

नारदीगंज : सोमवार को नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में एक घर में आग लगने से अनाज, कपड़े, जेवरात, दरवाजे, रिक्शा समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया. इसमें दो पशु भी जख्मी हो गये. कृष्ण चौधरी के घर में लगी भीषण आग में एक बच्ची भी फंस गयी थी, परंतु ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेल कर बच्ची को बचा लिया. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

पीडित परिजनों को सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया. पता चला है कि दोपहर में कृष्ण चौधरी के घर में अचानक आग लग गयी. आग की लपेट देखकर पीड़ित परिजनों के अलावा दिनेश पासवान,अंकित कुमार, बबलू सिंह, पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार, अदिब खान, देवानंद चौहान, रामानंद पासवान, विपुल सिंह, मिथुन चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण दौड़ पड़े. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद काफी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया.

इस घटना में अनाज समेत अन्य सामान आग से राख हो गया. एक गाय व एक बकरी भी बुरी तरह आग की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. इसी बीच कृष्ण चौधरी की पांच वर्षीय छोटी बच्ची टुसी कुमारी को ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेल कर खिड़की से बाहर निकालने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन भी गांव पहुंचा,लेकिन तब तक गांववाले आग बुझा चुके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन