लग्न को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक,खरीदारी में जुटे लोग

Updated:
विज्ञापन

महंगाई के बावजूद उत्साह में कमी नहीं दिख रहा जहानाबाद : लग्न के शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है. लग्न के मौसम में बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. सबसे अधिक ग्राहकों की भीड़ कपड़ा दुकान व किराना दुकान पर देखा जा रहा है. शादी-विवाह को लेकर तिलक में […]

विज्ञापन

महंगाई के बावजूद उत्साह में कमी नहीं दिख रहा

जहानाबाद : लग्न के शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है. लग्न के मौसम में बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. सबसे अधिक ग्राहकों की भीड़ कपड़ा दुकान व किराना दुकान पर देखा जा रहा है. शादी-विवाह को लेकर तिलक में चढ़ाने के लिए बरतन की दुकान पर भी काफी गहमागहमी देखी जा रही है. वहीं बिटिया की शादी में प्रमुख रूप से संपत्ति का श्रृंगार व विपत्ति का आहार माने जाने वाला सोने के गहने व जेवरात बनाने में लोग व्यस्त दिख रहे हैं.
सोने की बढ़ी कीमत से ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचने वाले लोग काफी परेशान दिख रहे हैं.महंगाई ने उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है. हर जगह आम लोग शादी-विवाह में उपयोग होने वाले सामग्री खरीदने में जुटे हैं. बाजार में अधिक ग्राहकों के पहुंचने से बाजार में रौनक बढ़ गयी है.
महंगाई का दिख रहा असर: बाजार में आम लोगों पर महंगाई का असर साफ दिख रहा है. उपभोक्ता जरूरी वस्तुओं की खरीदारी तो कर रहे है. लेकिन सुविधाभाेगी सामान की खरीदारी में कटौती करते दिख रहे हैं. ग्राहक महंगाई को देखते हुए अपने संचित धन व कमाई का एक-एक पैसा वास्तविक तौर पर उपयोगी वस्तु पर खर्च करना चाहते हैं.
गांव से शहर तक पंडाल की हो रही सजावट
लग्न के कमी के चलते अप्रैल माह में शादी समारोह की भीड़ -भाड अधिक है .लगन के चलते शहर के हर आधा किलोमीटर के दायरे में एक से अधिक पंडाल सजाये गये हैं. वहीं ग्रामीण इलाके में करीब-करीब प्रत्येक गांव में पांप सांग की धुन सुनाई दे रही है. वहीं कई जगहों पर कुटम्ब की सेवा के लिए विशेष खान-पान की व्यवस्था तथा आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है.
लगन की अधिकता के कारण होटल व्यवसायियों की चांदी कट रही है. ग्राहकों के अधिक पहुंचने के कारण रेस्ट हाउस से जुड़े लोगों की गाढ़ी कमाई हो रही है. उपभोक्ता महीनों पूर्व से होटल व रेस्ट हाउस की बुकिंग कर अपने विवाह उत्सव को संपन्न कराने में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन