चालक बढ़ायेंगे किराया
जहानाबाद सदर : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ के जिला इकाई की बैठक संघ के कार्यालय में उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार ने की. बैठक में टेंपो चालकों की समस्याओं के साथ-साथ बढ़ती हुई महंगाई तथा विगत पांच वर्षों से पेट्रोलियम पदार्थों के साथ […]
जहानाबाद सदर : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ के जिला इकाई की बैठक संघ के कार्यालय में उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार ने की. बैठक में टेंपो चालकों की समस्याओं के साथ-साथ बढ़ती हुई महंगाई तथा विगत पांच वर्षों से पेट्रोलियम पदार्थों के साथ अन्य जरूरी की वस्तुओं के मूल्यों में हुइ वृद्धि पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से टेंपो भाड़ा में वृद्धि करने की निर्णय लिया गया तथा भाड़ा वृद्धि का प्रस्ताव डीएम, एसडीओ, परिवहन पदाधिकारी से मिल कर आगामी 18 अप्रैल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, मो. शहनवाज समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










