जांच में फर्जीवाड़े का मामला हुआ उजागर
जहानाबाद सदर : एसडीओ के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने जांच की, जिसमें फर्जीवाड़ा का गंभीर मामला उजागर हुआ है. सदाशीचक गांव निवासी सुखदेव सिंह ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया था कि मैने बैंक से कभी भी लोन नहीं लिया है लेकिन बैंक ने हमें 133433 रुपये जमा करने के लिए नोटिस […]
जहानाबाद सदर : एसडीओ के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने जांच की, जिसमें फर्जीवाड़ा का गंभीर मामला उजागर हुआ है. सदाशीचक गांव निवासी सुखदेव सिंह ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया था कि मैने बैंक से कभी भी लोन नहीं लिया है लेकिन बैंक ने हमें 133433 रुपये जमा करने के लिए नोटिस भेजा है. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करने को एसडीओ को दिया. एसडीओ ने इसकी जांच कार्यपालक दंडाधिकारी आशा कुमारी से करायी.
जांच के क्रम में पाया की मनोज कुमार एडीबी बैंक में गारंटर बने तथा तथा सुभाष शर्मा फोटो चिपका सदाशीचक गांव निवासी सुखदेव सिंह के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक से राशि निकाली थी. कार्यपालक दंडाधिकारी ने जांच रिपोर्ट एसडीओ को सौंप दी है. एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बैंक से संबंधित अन्य मामलों की भी जांच करायी जायेगी. जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि इस तरह के अन्य मामले भी बैंक से संबंधित हैं. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आये मनोज कुमार तथा सुभाष शर्मा पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










